इन 5 स्कूटर्स का माइलेज है जबरदस्त 125 CC

दिवाली के मौके पर कई लोग दोपहिया वाहन खरीदना पसंद करते हैं. अगर आप भी यही प्लान कर रहे हैं तो हम आपको 125 सीसी सेगमेंट के 5 बेहतरीन स्कूटरों की जानकारी देने जा रहे हैं।

होंडा एक्टिवा 125

ये देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर में से एक है। इसकी कीमत 80,256 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है।

हीरो डेस्टिनी

हीरो मोटोकॉर्प का ये 125 सीसी का स्कूटर लुक्स के मामले में भी दमदार है। इसमें सिंगल सिलेंडर एयर कूल्‍ड इंजन है। कंपनी का दावा है कि माइलेज 59 kmpl तक की है।

टीवीएस जुपिटर 125

टीवीएस के इस स्कूटर की कीमत 79,299 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। इसमें सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन है। माइलेज 57.27 kmpl तक है।

टीवीएस एनटॉर्क

एनटॉर्क 125 का एक्स-शोरूम प्राइस 86,871 रुपये से शुरू है। इसमें 3 वॉल्व इंजन लगा है। माइलेज 54.33 kmpl तक की है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ भी है।

होंडा डिओ 125

होंडा के इस स्कूटर की कीमत 84,851 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। माइलेज 48 kmpl तक है।

लुक स्पोर्टी

स्पोर्टी लुक वाले इस स्कूटर में स्प्लिट ग्रेब रेल, वेव डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील्स और मॉडर्न टेललैंप दिए गए हैं।