कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी की बहन प्रियंका पर भी 15 लाख 75 हजार रुपये का बकाया है।
कुल इतनी
प्रियंका ने 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है। इनमें 4.24 करोड़ रुपये की चल और 7.74 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां है।
आय
इनकम टैक्स रिटर्न में दी जानकारी के मुताबिक प्रियंका की 2023-2024 फाइनेंशियल ईयर में कुल आय 46.39 लाख रुपये से अधिक रही।
कर्ज
कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी की बहन प्रियंका पर 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज भी है।
निवेश
प्रियंका ने 2 करोड़ 24 लाख 93 हजार रुपये म्यूचुअल फंड में भी निवेश किए हुए हैं।
तीन खाते
प्रियंका गांधी के नाम पर तीन बैंक खाते हैं जिनमें जमा कुल राशि 3 लाख 61 हजार रुपये से ज्यादा है।
नकदी
30 सितंबर तक की तारीख तक प्रियंका के पास 52 हजार रुपये नकदी थी तो वहीं पीपीएफ अकाउंट में 17 लाख 38 हजार 265 रुपये।
इतना सोना
प्रियंका गांधी के पास करीब 59 किलोग्राम चांदी है और 4400 ग्राम से अधिक सोना है।
गाड़ी
चुनावी हलफनामे में प्रियंका ने बताया है कि उनके पास 8 लाख रुपये की होंडा सीआरवी कार है। यही नहीं 2 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की एग्रीकल्चर जमीन भी है।
घर
प्रियंका के पास शिमला में करीब 1 करोड़ 09 लाख रुपये वाला 48,997 स्क्वायर फीट एरिया का घर भी है।