एक दिन में कितनी चाय पीना होता है सही, जाने

कई लोग चाय के शौकीन होते हैं इसलिए वह दिन में 8-10 कप चाय पी जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा शराब पीने के कुछ नुकसान भी हैं। मैं आपको बता दूँ।

चाय लवर

कई लोग चाय लवर होते हैं। ऐसे में लोग 8-10 कप चाय आसानी से पी जाते हैं। चाय पीना बुरी बात नहीं है लेकिन ज्यादा पीना गलत है।

चाय के नुकसान

चाय में कैफीन की मात्रा होती है, इसे ज्यादा पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में ज्यादा चाय पीने वालों को ये नुकसान करती हैं।

1 दिन में कितनी चाय

1 दिन में कितनी चाय पीना सही होता है। ये हम आपको बताने जा रहे हैं। साथ ही ज्यादा चाय पीने के नुकसान भी बताएंगे।

एसिडिटी

ज्यादा चाय या खाली पेट पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इससे पेट या गले में जलन की शिकायत आपको होगी।

नींद में कमी

ज्यादा चाय पीने वालों की नींद पर भी असर पड़ता है। कैफीन की मात्रा ज्यादा लेने से नींद कम आती है।

घबराहट

सिगरेट-शराब की तरह चाय की भी लत लग सकती है। इसके न मिलने पर आपको घबराहट या स्ट्रेस हो सकता है।

ब्लड शुगर

चाय में दूध-शक्कर का इस्तेमाल भी होता है। इससे आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। डायबीटिज पेशेंट्स को कम चाय पीनी चाहिए।

कितनी चाय पीनी चाहिए

1 दिन में सिर्फ एक या दो कप चाय ही पीनी चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा चाय पी रहे हैं, तो आदत को बदल लें।

क्या करें

चाय पीने की आदत लग गई है तो दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी, ब्लैक टी पी सकते हैं। ये आपको फायदा भी करेगी।