Movie prime

 Big Boss 18 में हुई सीजन की पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री; हरियाणा का छोरा पड़ेगा सब के फ़िल्टर, युवाओं में जबरदस्त उत्साह, जानें कौन हैं दिग्विजय राठी?

दिग्विजय हरियाणा में सोशल मिडिया से लेकर हर फिल्ड में काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने अपने गेमप्लान से लोगो के बड़े दिल जीते है।  बता दे की पंचकूला के एमडीसी सेक्टर 4 के रहने वाले दिग्विजय राठी की एंट्री होने के बाद पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली के युवाओं में उत्साह है।बिग बॉस में दिग्विजय राठी की एंट्री अभिनेता सलमान खान करवा रहे हैं
 
Big Boss 18 में में नजर आएगा हरियाणा का छोरा

 wild card entry Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अभी और तड़का लगने वाला है, क्योंकि हरियाणा के छोरे की एंट्री से अब घर में सब के फिलटर पाटनें वाले है।  बता दे की इस सीजन में लोगों की उमिद्दों टूटने की कगार पर नजर आ रही है। लोगों को इस बार सीजन में किसी भी तरह की कोई ख़ास एंटरटेनमेंट देखने को नहीं मिल रही है।  बस इस सीजन में सिर्फ हवा हवाई देखि जा रही है। एक तरफ जहां अभिनाश कुछ गेम में दिख रहा है वहीँ गेम में कुछ ऐसे लोग है जिन्हें महीने बाद भी कुछ समझ नहीं आ रहा है। कुछ लोग तो बेतुकी धमकियां दे रहे है जिनका कोई मतलब नहीं बन रहा है।  वहीँ विवयन का ग्रुप ऐसा दिख रहा है की कहीं कुछ गेमप्लान दिख रहे है।  बाकि सब अभी सोते हुए ही दिख रहे है।  बता दे की अब सीजन में कुछ तड़का भड़का नजर आने वाला है।  पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के आने से दर्शकों के लिए रोमांच लेकर आने वाला है। अब इंतजार खत्म हो गया है। बिग बॉस सीजन 18 को अपना पहला वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मिल गया है। दिग्विजय राठी की एंट्री से यह शो और रोमांचक होने वाला है।

युवाओं में दिखा जोश 
दिग्विजय हरियाणा में सोशल मिडिया से लेकर हर फिल्ड में काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने अपने गेमप्लान से लोगो के बड़े दिल जीते है।  बता दे की पंचकूला के एमडीसी सेक्टर 4 के रहने वाले दिग्विजय राठी की एंट्री होने के बाद पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली के युवाओं में उत्साह है।बिग बॉस में दिग्विजय राठी की एंट्री अभिनेता सलमान खान करवा रहे हैं, यह देखने में और भी रोमांच लगेगा। ऐसे में बिग बॉस 18 अपने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के आने से दर्शकों के लिए रोमांच लेकर आने आया है।

घर में पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में दिग्विजय राठी की एंट्री हो रही है, जो स्प्लिट्सविला एक्स5 में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। क्या दिग्विजय सिंह राठी बिग बॉस 18 के घर में बहुत जरूरी तडक़ा लगा पाएंगे, यह आने वाले समय में पता चलेगा।
सीजन में आ सकता है नया मोड़
यह विडियो भी देखें

नहीं खेल पाए थे स्प्लिट्सविला एक्स5 फिनाले
बिग बास 18, में डैशिंग दिग्विजय राठी का स्वागत हुआ है। दिग्विजय राठी एमटीवी रोडीज 19 और स्प्लिट्सविला एक्स5 में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। स्प्लिट्सविला एक्स5 में दिग्विजय ने अपनी बोल्ड रणनीतियों से ध्यान आकर्षित किया था।
वह कशिश कपूर के साथ ग्रैंड फिनाले में पहुंचे थे। हालांकि कशिश कपूर ने 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ खेल छोडऩे का फैसला करके दर्शकों को निराश कर दिया, जिसकी वजह से दिग्विजय राठी स्प्लिट्सविला एक्स5 फिनाले नहीं खेल पाए थे लेकिन मिस्टर ब्रेन के नाम से मशहूर दिग्विजय राठी की हर तरफ सराहाना हुई।

दिग्विजय की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग
फिनाले में इस मोड़ ने सुर्खियां बटोरीं और कई प्रशंसकों ने दिग्विजय के साथ सहानुभूति जताई, दिग्विजय की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया स्टार के इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।