Movie prime

बाढ़ प्रभावित किसानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 164 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। राज्य सरकार ने बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 164 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है।
 
UP News

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। राज्य सरकार ने बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 164 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। यह मुआवजा राज्य के 34 जिलों के लगभग 3 लाख किसानों तक पहुंचाया गया है। आइए जानते हैं इस राहत योजना की विस्तृत जानकारी।

इसके अलावा, अन्य जिलों जैसे अंबेडकरनगर, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी आदि में भी किसानों को मुआवजा दिया गया है।

प्रदेश में बाढ़ के कारण कुल 3,71,370 किसानों की फसलें प्रभावित हुई थीं। अब तक सरकार ने 3,12,866 किसानों को 163.151 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है।