Movie prime

Haryana News: राजस्थान को यमुना का पानी देने पर हरियाणा विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने की MOU रद्द करने की मांग

यमुना नदी से अतिरिक्त वर्षा जल को राजस्थान लाने का मुद्दा एक बार फिर हरियाणा विधानसभा में उठा कांग्रेस ने सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया और समझौते को रद्द करने की मांग उठाई हालांकि, सरकार ने इस समझौते को रद्द करने से साफ इनकार कर दिया है
 
कांग्रेस ने की MOU रद्द करने की मांग

INDIA SUPER NEWS HARYANA: यमुना नदी में बरसात का अतिरिक्त  पानी राजस्थान को देने को लेकर कांग्रेस ने सदन में फिर हंगामा किया नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेसी विधायकों ने खड़े होकर इस फैसले का विरोध किया और मांग की इस MOU को रद्द किया जाए। करीब 15 मिनट तक इस पर हंगामा रहा। हालांकि, कृषि मंत्री JP दलाल ने जवाब देने की कोशिश की लेकिन कांग्रेसी हमलावर रहे                           


कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने राजस्थान को पानी देने के फैसले पर आपत्ति जताई तो सभी विधायकों ने एक सुर  में सरकार के फैसले का विरोध किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दक्षिण  हरियाणा के जिलों में पाइपलाइन लेकर पानी ले जाने का वह समर्थन करते हैं लेकिन  राजस्थान को पानी देने का नहीं                                        


हुड्डा ने तर्क दिया कि जब उनके पिता  रणबीर सिंह हुड्डा मंत्री थे तो जब साबी नदी सहित अन्य दो नदियों का पानी देने के  लिए राजस्थान के साथ समझौता हुआ था लेकिन राजस्थान से डैम बनाकर हरियाणा  को पानी नहीं दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस समझौते को रद्द किया जाए  नहीं तो प्रदेशभर में जन आंदोलन चलाया जाएगा।                                           


कृषि मंत्री जेपी दलाल और परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस की आपत्ति पर तर्क दिया कि हरियाणा के हिस्सा का नहीं   बल्कि यमुना में 24 हजार क्यूसिक से अतिरिक्त पानी दिया जाएगा। कृषि मंत्री   जेपी दलाल ने तर्क दिया कि यमुना नदी में 24 हजार क्यूसिक से अतिरिक्त पानी  राजस्थान को दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने विरोध जताते हुए कांग्रेस विधायकों को  जवाब दिया कि जिन क्षेत्रों में पानी जा रहा है, वे भी विरोध कर रहे हैं।                      


SYL निर्माण पर कस्सी चलाकर पीएम पूरी करें मोदी गारंटी
प्रदेश सरकार द्वारा SYL निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हर वर्ष बजट निर्धारित किया जाता है, मगर पांच साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन को आश्वासन दिया था कि SYL के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने मिलने का समय लिया जाएगा।

अभी तक प्रधानमंत्री से समय नहीं मिला है। राजनीति से ऊपर उठकर सीएम, पीएम से मिलने का समय लें, सभी 90 विधायक पीएम से मिलेंगे और पीएम SYL निर्माण के लिए कस्सी चलाकर मोदी गारंटी दें

WhatsApp Group Join Now