UP Weather Update: उत्तर प्रदेश वाले निकाल लें कंबल रजाइयाँ! इस तारीख से मौसम बदलेगा रुख, देखें Weather News

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव आ चुका है। जहां एक ओर दिन के तापमान में गिरावट हो रही है, वहीं रातें भी ठंडी होती जा रही हैं। खासकर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे और धुंध की चादर छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा देखा जा सकता है।
यूपी में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्का कोहरा और धुंध का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से सुबह के समय यह कोहरा अधिक देखने को मिलेगा, जिससे यात्रा करने वालों को असुविधा हो सकती है।
9-11 नवंबर तक मौसम
पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा, और सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। लखनऊ सहित अन्य शहरों में सुबह धुंध छाने की संभावना है। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, पीलीभीत और अन्य शहरों में हल्की धुंध का असर देखा गया। 9 और 10 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि, सुबह कोहरे की हल्की चादर हो सकती है। 11 और 12 नवंबर को फिर से सुबह के समय कोहरा छाने का अलर्ट है।
तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इस दौरान, प्रयागराज में पिछले 24 घंटों का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।