Movie prime

UP Weather News: यूपी के इन जिलों में आया छाया रहेगा घना कोहरा! देखें मौसम विभाग का अलर्ट 

उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। पछुवा हवाओं और कोहरे के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़े, रजाई और कंबल निकालने लगे हैं। सुबह-शाम कोहरे की चादर सड़कों पर छाई रहती है, जिससे दृश्यता कम हो गई है और यातायात पर भी असर पड़ा है।
 
UP Weather News

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। पछुवा हवाओं और कोहरे के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़े, रजाई और कंबल निकालने लगे हैं। सुबह-शाम कोहरे की चादर सड़कों पर छाई रहती है, जिससे दृश्यता कम हो गई है और यातायात पर भी असर पड़ा है।

कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे का अलर्ट महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, कुशीनगर, बस्ती में जारी किया गया है।मध्यम कोहरा गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा में दर्शन देगा। 

बढ़ता प्रदूषण और स्वास्थ्य पर प्रभाव

ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड और धूलकणों की मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। नोएडा और मेरठ में 23 नवंबर तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर का हाल

दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध और प्रदूषण के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आगामी पूर्वानुमान

20-24 नवंबर को अधिकतर क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहेगा। इसी के साथ तापमान में और गिरावट की संभावना भी है। अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।