UP Ka Mousam: उत्तर प्रदेश में बदल गया मौसम का मिजाज! ठंड बढ़ी, जानें 6 नवंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान

UP Weather: उत्तर प्रदेश में दिवाली के बाद अचानक मौसम में बदलाव आया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी खासी ठंड महसूस हो रही है, जबकि शहरी इलाकों में रात के समय हल्की ठंडक हो रही है। कई जिलों जैसे अयोध्या, बरेली, और कानपुर में तापमान में गिरावट देखी गई है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, और 8 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
लखनऊ का तापमान और वैज्ञानिक अनुमान
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अक्टूबर महीने में लखनऊ का औसत न्यूनतम तापमान 22.8℃ रहा, जो सामान्य से 3.3℃ अधिक था। दिन का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक 34.2℃ दर्ज किया गया। इस बदलाव के बावजूद, नवंबर में तापमान में 2-3℃ की कमी आने की संभावना है, लेकिन औसत तापमान सामान्य से ऊपर ही रहने की संभावना है।
प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान (℃)
कानपुर 14.6
अयोध्या 15.0
बरेली 15.5
फुरसतगंज 15.9
नजीबाबाद 15.8
शाहजहांपुर 16.6
गाजीपुर 16.5
इटावा 16.2