Movie prime

हरियाणा में लगातार गिर रहा तापमान! ये 3 जिले हुए सबसे ठंडे, देखें हरियाणा में आज का मौसम 

हरियाणा में सर्दियों की दस्तक के साथ ही दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। 24 घंटे में तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री तक गिर चुका है। प्रदेश के तीन प्रमुख जिले रोहतक, सिरसा और करनाल इस समय सबसे ठंडे रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, हिसार और सोनीपत में रात का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
 
Haryana Weather News

Haryana Weather News: हरियाणा में सर्दियों की दस्तक के साथ ही दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। 24 घंटे में तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री तक गिर चुका है। प्रदेश के तीन प्रमुख जिले रोहतक, सिरसा और करनाल इस समय सबसे ठंडे रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, हिसार और सोनीपत में रात का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

तापमान और मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट आने की संभावना है। नवंबर के अंत तक रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।

हरियाणा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)  

हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं का असर भी वायु गुणवत्ता पर पड़ा है, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ जगहों पर सुधार हुआ है। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह छौक्कर के अनुसार, यह समय गेहूं की बिजाई के लिए आदर्श है। 25 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। प्रदेश में बारिश के आंकड़ों को देखते हुए अधिकांश क्षेत्र बिजाई के अनुकूल हैं।

कैथल         301
रोहतक       230
सिरसा         219
मुरथल         218
गुरुग्राम        270
नारनौल        272
फरीदाबाद     261
भिवानी         257
हिसार          220
फतेहाबाद     253