पराली जलाने पर अब होगी सख्त कार्रवाई, होगी सीधी FIR दर्ज

Breaking News: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही उत्तर भारत में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने लगता है। यमुनानगर जिले में भी धान की फसल काटने के बाद खेतों में पराली जलाने के कई मामले सामने आए हैं। इस पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं और अब किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।
यमुनानगर प्रशासन ने पहले पराली जलाने पर प्रति एकड़ ₹2500 का जुर्माना लगाया था, लेकिन अब नियमों को और सख्त करते हुए FIR दर्ज करने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य पराली जलाने की घटनाओं को रोकना है, जिससे वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।
जिला प्रशासन का मानना है कि FIR दर्ज करने के फैसले से पराली जलाने के मामलों में कमी आएगी। इस सीजन में अब तक केवल एक FIR दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल 98 मामले सामने आए थे।