SIRSA NEWS: सरपंचों पर लाठीचार्ज के बाद भड़के AAP कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका
Mar 3, 2023, 19:30 IST

SIRSA NEWS : पिछले दिनों पंचकूला में सरपंचों पर हरियाणा पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और केस दर्ज करने के विरोध को लेकर आज सिरसा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया। साथ ही प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका
मीडिया से बातचीत करते हुए आप जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार के खिलाफ आज सरपंच सड़कों पर हैं। चंडीगढ़ बॉर्डर पर उन्हें रोका गया।
उन पर लाठीचार्ज किया गया है। यह बहुत ही निंदनीय है। इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश सरकार अपना तानाशाह रवैया दिखाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरपंचों पर मुकदमा दर्ज करके लोकतंत्र की हत्या की जा रही है