Movie prime

Haryana Mousam Ki Jankari: हरियाणा में लोटे भयंकर ठंढ के दिन, 24 घंटे में गिरा पारा...जानें अगले 5 दिन में कितना बदलेगा आपके शहर में मौसम

हिसार, मेहेंद्रगढ़ और सोनीपत में रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं, रोहतक में दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है
 
 हरियाणा में लोटे भयंकर ठंढ के दिन, 24 घंटे में गिरा पारा

India Super News, Haryana Weather News: हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है सुबह-शाम ठंड बढ़ती ही जा रही है।  वहीं पिछले 24 घंटे में बारे में सामान्य से डेढ़ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है आने वाले दिनों में यह गिरावट और भी ज्यादा देखि जा सकती है। वहीँ हिसार, मेहेंद्रगढ़ और सोनीपत में रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं, रोहतक में दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है

 बता दे की हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है दूसरी तरफ धूल भरे आसमान ने बच्चों के साथ बड़ी बुजुर्गों का जीना दुर्बल कर रखा है।  क्योंकि तापमान में नमी के कारण किसानों द्वारा जलाए जाने वाली पराली का धुआं आसमान में जम चुका है। लोगो को साँस लेने के साथ साथ आँखों में जलन की समस्या उत्पन हो रही है। आगे वाले दिनों में अगर बारिश नहीं होती है तो लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। 

अगले पांच दिन तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 5 दिन में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के अंत तक रात का पारा 10 डिग्री से नीचे आने की संभावना है।
 
हरियाणा में गेहूं की बिजाई के लिए उत्तम समय 
बता दे की भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह छौक्कर ने बताया कि अब मौसम गेहूं की बुआई के अनुकूल है। वैसे सूबे में गेहूं की बुआई का सही समय 25 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच होता है। 25 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच की बुआई को अगेती बुआई माना जाता है। वहीं, 25 नवंबर तक की बुआई भी पछेती बुआई में नहीं आती।