PM Fasal Bima Yojana: बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत, अब टोल फ्री नंबर पर करें बीमा दावा
PM Fasal Bima Yojana: यूपी में बाढ़ से फसल प्रभावित होने पर किसान अब ऑफ़लाइन दावा रिपोर्ट कर सकते हैं। बीमा कंपनी के कार्यालय में ऑफ़लाइन जानकारी प्रदान करने के लिए एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया गया है। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग द्वारा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है
Sep 17, 2024, 13:25 IST

PM Fasal Bima Yojana: बाढ़ से फसल प्रभावित होने पर किसान बीमा कंपनी को ट्रोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दे सकते हैं। आप बीमा कंपनी के कार्यालय में ऑफ़लाइन जानकारी भी प्रदान कर सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग द्वारा सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है.
पपीते की खेती का निरीक्षण
उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल ने जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम के साथ सोमवार को सीखड़ के मझरा कला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने रामगढ़ कला में किसानों से बात की। गांव में पपीते की खेती का भी निरीक्षण किया