प्याज के बढ़ते जा रहे दाम! जानिए हरियाणा समेत अन्य राज्यों की मंडियों में ताजा भाव, ONION MANDI BHAV TODAY

Mandi Bhav Today: देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, और इस बार प्याज की कीमतें आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ रही हैं। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई शहरों में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार, नई फसल आने तक कीमतों में गिरावट की संभावना नहीं है। आइए जानते हैं प्रमुख मंडियों में प्याज के ताजा भाव।
हरियाणा की मंडियों में प्याज का भाव (₹/क्विंटल)
अनाज मंडी न्यूनतम अधिकतम
गुरुग्राम 1,859 3,255
पानीपत 1,400 2,000
सोनीपत 2,500 4,200
रोहतक 1,000 3,200
हांसी 2,500 3,500
सिरसा 1,700 2,000
यमुनानगर 1,000 4,240
नरवाना 4,000 4,000
पलवल 3,000 3,000
पेहोवा 3,500 4,500
अन्य राज्यों की मंडियों में प्याज का भाव (₹/क्विंटल)
अनाज मंडी न्यूनतम अधिकतम
कुरनूल (आंध्र प्रदेश) 666 4,604
चंडीगढ़ सेक्टर-26 3,300 5,200
उदयपुर (राजस्थान) 2,000 4,000
श्रीगंगानगर (राजस्थान) 4,500 4,500
चोमू (राजस्थान) 4,350 4,590
मापुसा मार्केट यार्ड (गोवा) 3,448 3,502
तिरुपूर (तमिलनाडु) 3,300 3,300