यमुना एक्सप्रेसवे पर बसने वाला है न्यू आगरा! ऐतिहासिक धरोहरों और आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

New Agra: न्यू आगरा अर्बन सेंटर के निर्माण का खाका यमुना विकास प्राधिकरण ने तैयार कर लिया है। यह आधुनिक और ऐतिहासिक सुविधाओं का एक बेहतरीन संयोजन होगा। यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर इसे विकसित किया जाएगा। मास्टर प्लान 2041 में इसे प्रमुख स्थान दिया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन, उद्योग, और यातायात की आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी।
10,500 हेक्टेयर में फैले इस शहर को विरासत, पर्यावरण, पारगमन और औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही हॉलीवुड और बॉलीवुड समेत दुनिया भर में प्रसिद्ध लघुचित्र, पार्क और स्मारक बनाए जाएंगे। प्रस्तावित परियोजनाओं का भौतिक मृदा सत्यापन अधिकारियों की टीम द्वारा किया जायेगा।
मास्टर प्लान में वर्णित स्थल व जमीनों का भौतिक सत्यापन करने के बाद इसकी अंतिम रिपोर्ट तैयार की जायेगी. शासन स्तर से यह जानकारी 2041 के मास्टर प्लान में प्रस्तुत की जाएगी।
दरअसल, न्यू आगरा में बनी कार्ययोजना में छोटे-छोटे गांवों को जगह दी गई है। शहर को रैंक देने के लिए अमेरिकी कंपनी ट्रैक्टवेल स्काई ग्रुप ने 60 गांवों का सर्वे कर एक रिपोर्ट तैयार की है.