नायब सिंह सैनी का गुरु पर्व पर किसानों को बड़ा तोहफा!आज खातों में भेजेंगे हजारों रुपए।
                                                    
                                                     Nov 15, 2024, 07:38 IST
                                                        
                                                    
                                                
                                                    
                                                हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने हरियाणा वीडियो को गुरु पर्व के मौके खास तोहफा दिया है। 15 नवंबर 2024 को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर राज्य सरकार ने किसानों के खातों में 300 करोड रुपए बोनस राशि डालने की घोषणा की है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा के किसानों को प्रति एकड़ ₹2000 देने का फैसला भाजपा सरकार ने किया था। सरकार ने 16 अगस्त 2024 को 496 करोड़ 89 लख रुपए बोनस के तौर पर उनके खाते में डाले थे। गुरु नानक देव जी के प्रकाश के अवसर पर राज्य सरकार ने किसानों के खातों में 300 करोड रुपए बोनस राशि डालने की घोषणा की है। शेष राशि अगले कुछ दिनों में ही डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में चली जाएगी।
