Movie prime

नायब सैनी सरकार ने किसान भाइयों को दी बड़ी चेतावनी! पराई जलाते मिले तो होगी FIR और 2 सीजन फसल नहीं खरीदेगी सरकार 

हरियाणा सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती दिखाते हुए नए निर्देश जारी किए हैं, जिससे पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम किया जा सके। कृषि विभाग हरियाणा (Agriculture Department Haryana) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उनके खेत के रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जाएगी।
 
Haryana News

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती दिखाते हुए नए निर्देश जारी किए हैं, जिससे पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम किया जा सके। कृषि विभाग हरियाणा (Agriculture Department Haryana) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उनके खेत के रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जाएगी। इसके अलावा, ऐसे किसानों को दो सीजन तक ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से मंडियों में अपनी फसल बेचने की अनुमति नहीं होगी।

हरियाणा सरकार द्वारा जारी यह नियम किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए है। इस कदम से न केवल पर्यावरण की सुरक्षा होगी बल्कि किसान भी पराली प्रबंधन के बेहतर विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पदभार ग्रहण करने के बाद स्पष्ट किया कि राज्य में पराली जलाना प्रतिबंधित रहेगा। सरकार ने यह सख्त कदम किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए उठाया है।

हरियाणा सरकार ने पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया है। किसानों को अब पराली जलाने के बजाय वैकल्पिक समाधान अपनाने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही, सरकार की ओर से किसानों को जागरूक करने और पराली प्रबंधन के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।