Movie prime

LPG Cylinder Price: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए आई झूमने वाली खबर! 250 रुपये घट गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, देखें नई कीमतें 

छठ महापर्व की तैयारी के बीच, गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के चलते अगर आपको सस्ता विकल्प मिले, तो निश्चित ही यह राहत भरी खबर है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आम घरेलू गैस सिलेंडर की तुलना में किफायती और हल्का कंपोजिट गैस सिलेंडर पेश किया है। यह सिलेंडर खासतौर पर उन छोटे परिवारों के लिए लाभकारी है, जिनकी गैस खपत कम है।
 
LPG Cylinder Price

LPG Cylinder Price: छठ महापर्व की तैयारी के बीच, गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के चलते अगर आपको सस्ता विकल्प मिले, तो निश्चित ही यह राहत भरी खबर है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आम घरेलू गैस सिलेंडर की तुलना में किफायती और हल्का कंपोजिट गैस सिलेंडर पेश किया है। यह सिलेंडर खासतौर पर उन छोटे परिवारों के लिए लाभकारी है, जिनकी गैस खपत कम है।

कंपोजिट गैस सिलेंडर क्या है?

कंपोजिट सिलेंडर एक नया और हल्का प्रकार का सिलेंडर है जिसे इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत आम घरेलू सिलेंडर से लगभग 250-300 रुपए कम है।

कंपोजिट गैस सिलेंडर के फायदे

यह सिलेंडर 14.2 किग्रा घरेलू सिलेंडर की तुलना में काफी सस्ता है। इसके हल्के वजन के कारण इसे आसानी से उठाया और ले जाया जा सकता है। इसकी पारदर्शिता के कारण आप इसमें मौजूद गैस की मात्रा देख सकते हैं। यह सिलेंडर फाइबर से बना होता है, जिससे यह टूटने-फूटने के खतरे से भी सुरक्षित रहता है।

कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत

लखनऊ       ₹549
दिल्ली          ₹550
मुंबई            ₹560
कोलकाता     ₹555

कंपोजिट गैस सिलेंडर किनके लिए है फायदेमंद?

यह सिलेंडर उन घरों के लिए अत्यधिक उपयुक्त है, जहां गैस की खपत कम होती है या जिन्हें 10 किग्रा गैस की आवश्यकता होती है। यह छोटे परिवारों और किराए पर रहने वाले लोगों के लिए एक सस्ता और हल्का विकल्प हो सकता है।