कुमारी सेलजा ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ! बोली झूठे वादों से जनता को धोखा देने के सिवाय भाजपा को कुछ नहीं आता

Haryana politics: कांग्रेस नेता कुमारी सेलजा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा की सरकार को उनके किए गए झूठे वादों के लिए आड़े हाथों लिया और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। कुमारी सेलजा के अनुसार, भाजपा ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे अपने वादों से मुकर गई है।
भाजपा ने महिलाओं के खाते में 2100 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कोई अमल नहीं हुआ। महिलाओं के खातों में आज भी कुछ नहीं आया है।भाजपा ने गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये तक लाने का वादा किया था। लेकिन इस वादे का भी अब तक कोई ठोस असर नहीं दिखा है।
कुमारी सेलजा का दावा है कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए कई झूठे वादे किए, लेकिन इन वादों पर अमल नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब महिलाओं को 2000 रुपये देने का वादा किया, तो भाजपा ने इसे 2100 रुपये तक बढ़ाकर दिखावा किया, लेकिन असल में जनता को कुछ नहीं मिला।
कुमारी सेलजा ने भाजपा की नीतियों को खोखला करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने झूठे वादों और जनता से किए गए छलावे का जवाब देना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार से जवाब मांगा कि यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा और कब तक जनता को यूं ही धोखा दिया जाएगा?