Karva Chauth Ka Chand Kb Niklega: यूपी में आज इतने बजे दिखेगा करवाचौथ का चाँद, देखें शहरवार चाँद निकलने का समय
Karva Chauth Ka Chand Kb Niklega: करवा चौथ व्रत के दौरान चांद के दर्शन का इंतजार हर सुहागिन महिला बेसब्री से करती है। 2024 में करवा चौथ 20 अक्तूबर, रविवार को मनाया जाएगा। व्रत रखने वाली महिलाएं चांद के निकलने का सही समय जानना चाहती हैं ताकि वे अपने व्रत को पूरा कर सकें। इस लेख में हम आपको दिल्ली और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय के समय के बारे में बता रहे हैं।
यूपी के शहरों में करवा चौथ का चांद निकलने का समय
गाजियाबाद रात 08:11 PM
नोएडा रात 08:14 PM
अयोध्या रात 07:39 PM
सीतापुर रात 07:43 PM
कानपुर रात 07:47 PM
लखनऊ रात 07:44 PM
प्रयागराज रात 07:43 PM
बरेली रात 07:46 PM
वाराणसी रात 07:39 PM
हरदोई रात 07:45 PM
ललितपुर रात 07:45 PM
झांसी रात 07:57 PM
मथुरा रात 07:55 PM
वृंदावन रात 07:55 PM
बदायूं रात 07:48 PM
अलीगढ़ रात 07:53 PM
मुरादाबाद रात 07:59 PM
रामपुर रात 07:59 PM
रायबरेली रात 08:03 PM
पीलीभीत रात 08:00 PM
अमरोहा रात 08:00 PM
देवरिया रात 08:10 PM
करवा चौथ व्रत का महत्व और पूजन का मुहूर्त
करवा चौथ व्रत का धार्मिक और सामाजिक महत्व बहुत अधिक है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। चतुर्थी तिथि 20 अक्तूबर को सुबह 06:46 AM से शुरू होगी और इसका समापन 21 अक्तूबर को सुबह 04:16 AM पर होगा। व्रत पूजन के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 AM से 12:37 PM तक रहेगा।