Movie prime

KMP Expressway पर भीषण सड़क हादसा, केंटर ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत

32 घायल

 
kmp expressway

Haryana News: कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रवासी मजदूरों से भरी एक वैन को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मृतकों में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अमन नगर से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के घोराकैमला गाँव जा रहे थे। वे कटाई का काम करने आए थे। वैन में करीब 37 मजदूर सवार थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। आठ गंभीर रूप से घायलों को बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी को इलाज के लिए रोहतक के पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। Haryana News