Haryana Weather News: हरियाणा में बढ़ती ठंड से हुआ जनता का बुरा हाल! वायु गुणवत्ता बेहद खराब, इस जिले का AQI सबसे खराब

Haryana Weather News: हरियाणा में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण लोग परेशान हैं। दिन और रात दोनों समय ठंडी हवाओं और शीतलहर ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। साथ ही, कई जिलों में कोहरे और प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है।
पानीपत ऐसा जिला है जहां AQI सबसे खराब है, आपको बता दें कि सोमवार सुबह पानीपत का AQI 304 दर्ज किया गया. वहीं, सिरसा में 298 और फतेहाबाद में 259 AQI दर्ज किया गया, जबकि जींद में 206, कैथल में 250, सोनीपत में 242, यमुनानगर में 224, चरखी दादरी में 235 दर्ज किया गया.
हरियाणा में 27 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में भारी गिरावट होगी. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण वातावरण में नमी बढ़ने के कारण सुबह और रात में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है।
वहीं, आज से हल्की उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की उम्मीद है, जिससे 27 नवंबर तक रात के तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है। इस बीच कई जगहों पर स्मॉग के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.