Haryana Weather: हरियाणा वाले तैयार हो जाए आगे पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने कर दिया अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में अब कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। हरियाणा के हिसार में शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम था. इससे रात में ठंड का एहसास होने लगा है. चार जिले ऐसे भी रहे जहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. इनमें करनाल, जींद, महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिले शामिल हैं। सिरसा में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था
राज्य में अब तक मानसून का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर, अब तक 424.6 मिमी के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से सिर्फ 4% कम है। यूं कहें तो बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। वहीं अगर जिलेवार बारिश पर नजर डालें तो 10 जिले ऐसे हैं जहां 10 से 38 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है. 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71% तक ज्यादा बारिश हुई
हरियाणा में ठंड की शुरूआत
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा. 15 अक्टूबर के बाद मौसम थोड़ा बदल सकता है। पिछले 4-5 दिनों से तापमान में गिरावट हो रही है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. हरियाणा से मानसून की आधिकारिक विदाई हो गई है। इस मानसून सीजन में सामान्य से 5 फीसदी कम बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहने की उम्मीद है।