HARYANA WEATHER ALERT TODAY: हरियाणा के हिसार सहित 12 जिलों मे घनी धुंध का अलर्ट जारी, जाने आज के ताजा मौसम का Update

HARYANA WEATHER ALERT TODAY: हरियाणा में ठंड का कहर शुरू, शून्य पर पहुंचा तापमान
हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कल राज्य के तीन प्रमुख शहरों में तापमान शून्य तक पहुंच गया। उत्तर से आ रही सर्द हवाएं ठंड को और अधिक तीव्र बना रही हैं।
12 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शामिल हैं:
- सिरसा
- फतेहाबाद
- सोनीपत
- रोहतक
- झज्जर
- चरखी दादरी
- महेंद्रगढ़
- रेवाड़ी
- गुरुग्राम
- फरीदाबाद
- पलवल
- मेवात
कोहरे के कारण विजिबिलिटी केवल 50 से 200 मीटर तक रहने का अनुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग ने वाहन चालकों को कोहरे के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रदेश में कोहरे का यह सिलसिला 29 दिसंबर तक जारी रह सकता है।
वहीं, 26 से 27 दिसंबर तक पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
हरियाणा में बारिश और ठंडी हवाएं
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष, डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, आज से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हल्की गति से चलने वाली ठंडी उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है।
27 और 28 दिसंबर:
इन दो दिनों में प्रदेश का मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है