Movie prime

Haryana Roadways Time Table:सिरसा से जयपुर के लिए हरियाणा रोडवेज ने फिर से शुरू की अपनी सेवा, देखे टाइम टेबल 

 
Haryana Roadways Time Table:सिरसा से जयपुर के लिए हरियाणा रोडवेज ने फिर से शुरू की अपनी सेवा, देखे टाइम टेबल 

Haryana Roadways Time Table: हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले के लोगों को हरियाणा राज्य परिवहन ने बड़ी सेवा प्रदान की है। हरियाणा राज्य परिवहन की तरफ से प्रतिदिन सिरसा से जयपुर आने जाने वाले यात्रियों हेतु बस सेवा शुरू की है। इस बस सेवा के शुरू होने के बाद सिरसा जिले के साथ-साथ राजस्थान प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले सहित चूरू के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। यह बस सेवा प्रतिदिन
सिरसा से चलकर वाया, चोपटा, भादरा, साहवा, तारानगर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर, रिंगस, चोमु और चुरू होते हुए जयपुर के लिए चलेगी।

इस प्रकार रहेगी समय सारणी 
सिरसा जिले से जयपुर के लिए शुरू की गई हरियाणा राज्य परिवहन की बस सेवा की समय सारणी की बात करें तो यह सुबह 8:00 बजे सिरसा से जयपुर के लिए रवाना होगी। 

सिरसा से सुबह - 08:00 बजे
चोपटा से सुबह - 08:50 बजे 
भादरा से सुबह - 9:45 बजे
सहावा से सुबह - 11:05 बजे
तारानगर से दोपहर - 12:05 बजे 
चुरू से दोपहर - 01:10 बजे
सीकर से दोपहर - 03:10 बजे

जयपुर से सिरसा वापसी की समय-सारणी इस प्रकार रहेगी
हरियाणा राज्य परिवहन की इस बस सेवा की वापसी की समय सारणी की बात करें तो यह सिरसा के लिए जयपुर से सुबह 7:20 पर रवाना होगी। 

जयपुर से सुबह - 7:20 बजे
सीकर से सुबह - 9:50 बजे
चुरू से दोपहर - 12:15 बजे 
तारानगर से दोपहर - 01:30 बजे 
भादरा से दोपहर - 03:35 बजे