Movie prime

Haryana News: सीएम ने अर्जुन अवॉर्ड विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा: गांवों में मजबूत किया जाएगा खेल का बुनियादी ढांचा

 
Haryana News: सीएम ने अर्जुन अवॉर्ड विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा: गांवों में मजबूत किया जाएगा खेल का बुनियादी ढांचा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली के हरियाणा भवन में अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी-कोच को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से गांवों में खेल को बढ़ावा देने के लिए सुझाव मांगे

INDIA SUPER NEWS

हरियाणा के CM मनोहर लाल  ने अर्जुन अवार्ड से पुरस्कृत प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी व कोच बुधवार को CM मनोहर लाल से मुलाकात करने पहुंचे। CM ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के तहत अर्जुन अवार्ड से सम्मानित कुश्ती खिलाड़ी सुनील कुमार और अंतिम पंघाल व गोल्फ खिलाड़ी दीक्षा  डागर को बधाई दी       


CM ने इन खिलाड़ियों से सुझाव मांगे कि किस प्रकार से हरियाणा में खेलों को और बढ़ावा दिया जा सकता है। मनोहर लाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव स्तर पर खेल ढांचे को मजबूत किया जा सके। जिला खेल अधिकारियों के माध्यम से गांवों में खेल के सामान की आवश्यकता  के बारे में जानकारी मांगी गई है। मांग आने के बाद ग्राम पंचायतों के माध्यम से खेलों  का सामान उपलब्ध करवा दिया जाएगा      


इस मौके पर पूर्व ओलंपियन योगेश्वर  दत्त, खेल विभाग के उप-निदेशक गिरीराज सिंह, अर्जुन अवार्डी कोच रोहताश दहिया,  द्रोणाचार्य अवार्डी कोच महावीर सिंह, अर्जुन अवार्डी सुनील कुमार, कॉमनवेल्थ  गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अनिल कुमार, ध्यानचंद अवार्डी कुलदीप मलिक, ओलंपिक रेफरी अशोक कुमार, अर्जुन अवार्डी अंशुल मलिक, अर्जुन अवार्डी सरिता मोर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रीतिका, श्वेता व विशाल कालीरमन मौजूद रहे

WhatsApp Group Join Now