HARYANA KA AAJ KA MOUSAM: हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज! 11 व 12 तारीख को इन इलाकों में बरसेंगे काले बदरा, देखें आज का मौसम

Haryana weather Update: हरियाणा में नवंबर महीने में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय लोग हल्की ठंड महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, महीने के अंत तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। साथ ही, अगले 24 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।
बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का कहना है कि 11 नवंबर के बाद हरियाणा के मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। 12 नवंबर तक प्रदेश का मौसम आमतौर पर सूखा रह सकता है, लेकिन 10 नवंबर तक उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। 11 और 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कई जिलों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद प्रदेश में ठंड का असर और भी बढ़ सकता है।
वायु प्रदूषण
हरियाणा में दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी गई थी, जिसके चलते लोगों को सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी। हालांकि अब वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, और कई जिलों में एआईक्यू (एयर क्वालिटी इंडेक्स) बेहतर स्थिति में है।
शहर एक्यूआई (AQI)
अंबाला 168
फतेहाबाद 195
करनाल 145
पंचकूला 186
पलवल 120
नारनौल 133
पानीपत 184
हालांकि, कुछ जिलों में वायु गुणवत्ता अभी भी खराब है, जिसमें सबसे पहले गुरुग्राम आता है, जिसका एक्यूआई स्तर 330 है। इसके अलावा सोनीपत में एक्यूआई 292, जींद में 279 और कुरुक्षेत्र में 201 दर्ज किया गया।