Movie prime

हरियाणा सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास गृह और वित्त विभाग, देखें किसके पास कौन सा विभाग 

हरियाणा में नई सरकार गठन के बाद अब मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं। रविवार देर रात अन्य मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे गए, जिसमें अनिल विज और श्रुति चौधरी जैसे अनुभवी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।
 
Haryana Cabinet

Haryana Cabinet: हरियाणा में नई सरकार गठन के बाद अब मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं। रविवार देर रात अन्य मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे गए, जिसमें अनिल विज और श्रुति चौधरी जैसे अनुभवी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

मंत्रियों को मिले विभाग

नायब सिंह सैनी                    गृह, वित्त, आबकारी एवं कराधान, योजना, CID, न्याय प्रशासन, कानून विभाग, सामान्य प्रशासन, शहरी संपदा
अनिल विज                          ऊर्जा, परिवहन, श्रम विभाग
श्रुति चौधरी                          महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन
आरती राव                           स्वास्थ्य विभाग
राव नरबीर                           उद्योग और पर्यावरण विभाग
अरविंद शर्मा                        जेल विभाग
कृष्ण लाल पंवार                   विकास एवं पंचायत, खान और भूविज्ञान विभाग
महिपाल ढांडा                      स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य मंत्रालय
विपुल गोयल                         राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय, सिविल एविएशन
श्याम सिंह राणा                    कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी, मत्स्य मंत्रालय
रणबीर गंगवा                        सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, लोक निर्माण विभाग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय जैसे बड़े विभागों के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण विभाग भी अपने पास रखे हैं। इनमें आबकारी एवं कराधान, योजना, नगर एवं ग्राम नियोजन, सूचना एवं जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, और कानून एवं विधायी विभाग शामिल हैं।

अन्य मंत्रियों को भी विभिन्न महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। जैसे कि अनिल विज को ऊर्जा और परिवहन विभाग दिया गया है, जबकि श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन जैसे विभाग मिले हैं। कृष्ण लाल पंवार को विकास एवं पंचायत और खान और भूविज्ञान विभाग दिया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित एक भव्य समारोह में शपथ ली थी। इस कैबिनेट में 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।