Movie prime

Haryana Cabinet Meeting: नायब सिंह सैनी ने शपथ के साथ बुलाई पहली कैबिनेट बैठक, कल होगी मीटिंग 

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर सरकार बनाई है। पंचकूला में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली।
 
Haryana Cabinet Meeting

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर सरकार बनाई है। पंचकूला में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

 इन मंत्रियों में 11 कैबिनेट मंत्री और 2 राज्य मंत्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक बुलाई है।

नायब सिंह सैनी की सरकार गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक 18 अक्टूबर को हरियाणा सचिवालय, चंडीगढ़ में बुलाई गई है। इस बैठक में नई सरकार के प्राथमिक एजेंडे पर चर्चा होगी, जिसमें चुनावी वादों को पूरा करने, रोजगार सृजन, किसानों की बेहतरी और अन्य नीतिगत फैसलों पर विचार किया जाएगा।a