बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश में 1.71 लाख आशा वर्कर्स और मनरेगा श्रमिकों को दिवाली से पहले मिलेगा खास तोहफा, जानें क्या...

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने 1.71 लाख आशा वर्कर्स और आशा संगिनियों को दिवाली से पहले एक बड़ी राहत देने का फैसला किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत इन वर्कर्स को 25 अक्टूबर तक मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस महीने की 20 तारीख तक किए गए कार्य के आधार पर प्रोत्साहन और प्रतिपूर्ति राशि की गणना कर मानदेय की व्यवस्था की जाए।
उत्तर प्रदेश के मनरेगा श्रमिकों को भी बड़ी राहत मिलने जा रही है। 99.38% मनरेगा श्रमिकों के जॉब कार्ड को आधार से लिंक कर दिया गया है। इससे उनकी मेहनत की मजदूरी सीधे उनके खाते में जाएगी, जिससे श्रमिकों को भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) के जरिए यह प्रक्रिया पारदर्शी बनाई गई है।
परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को भाषा और गणित में दक्ष बनाने के लिए डीएलएड प्रशिक्षु दो चरणों में निपुण विद्यालयों का मूल्यांकन करेंगे। यह मूल्यांकन दिसंबर 2024 और फरवरी 2025 में होगा। इस मूल्यांकन का उद्देश्य ऐसे विद्यालयों की पहचान करना है, जहां 80% से अधिक छात्र भाषा और गणित में दक्ष हैं। इन्हें निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा।