खुशखबरी! सीएम सैनी ने कर दी घोषणा, 31 दिसंबर 2024 से पहले पहले 777 चिकित्सा अधिकारियों की होगी भर्ती
स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में सुधार और डॉक्टरों की कमी दूर करने के उद्देश्य से 31 दिसंबर 2024 तक 777 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की जाएगी. इससे राज्य में चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

Haryana News: स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में सुधार और डॉक्टरों की कमी दूर करने के उद्देश्य से 31 दिसंबर 2024 तक 777 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की जाएगी. इससे राज्य में चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए, राज्य सरकार ने चरणों में 825 नए स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिसमें 718 उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी), 82 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), 82 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शामिल हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं पर महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, मुख्यमंत्री के प्रधान प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग को मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई.