Movie prime

मंडियों में ग्वार, सरसों, मोठ, मूंगफली समेत अन्य फसलों के ताजा मंडी भाव जारी, चेक करें आज का मंडी भाव 

राजस्थान की बीकानेर मंडी में इस समय मूंगफली की भारी आवक देखी जा रही है, लेकिन किसानों को पिछले साल के मुकाबले इस बार अच्छे दाम नहीं मिल रहे। पिछले साल मूंगफली के भाव 5500 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल तक थे, लेकिन इस साल ये भाव घटकर 5401 से 6701 रुपये तक सीमित हो गए हैं।
 
Mandi Bhav News

Mandi Bhav News: राजस्थान की बीकानेर मंडी में इस समय मूंगफली की भारी आवक देखी जा रही है, लेकिन किसानों को पिछले साल के मुकाबले इस बार अच्छे दाम नहीं मिल रहे। पिछले साल मूंगफली के भाव 5500 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल तक थे, लेकिन इस साल ये भाव घटकर 5401 से 6701 रुपये तक सीमित हो गए हैं।

शुक्रवार को बीकानेर मंडी में सरसों, ग्वार, और अन्य फसलों के भाव में मामूली बदलाव देखने को मिला। इस लेख में हम आपको मंडी में प्रमुख फसलों के ताजा भाव की जानकारी देंगे।

मूंगफली और अन्य फसलों के भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

सरसों    5200 से 5701
तारामीरा    4800 से 4902
ग्वार    4900 से 5091
मोठ    4300 से 4851
मूंग    6400 से 7251
रूसी चना    6500 से 7000
मूंगफली सिकाई    5401 से 6701
मेथी    5000 से 5401
चना    6600 से 6851
ईसबगोल    10500 से 12000
मूंगफली चुगा    4500 से 5000
मूंगफली खला    4500 से 5501
जीरा    20500 से 23000
गेहूं    2700 से 3501

मूंगफली के भाव में गिरावट के कारण

भारी उत्पादन के कारण बाजार में सप्लाई ज्यादा हो गई है। मूंगफली के निर्यात में गिरावट के कारण घरेलू बाजार में कीमतें दबाव में हैं। सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत पर्याप्त खरीद नहीं हो रही है।