Movie prime

हरियाणा में तापमान में गिरावट से हल्की सर्दी का हुआ आगाज़, 1 नवंबर तक आसमान रहेगा साफ, इस दिन से कड़ाके की ठंड शुरू, देखें आज का मौसम 

हरियाणा में आज यानी 27 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे प्रदेश के लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होना शुरू हो जाएगा।  
 
Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी 27 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे प्रदेश के लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होना शुरू हो जाएगा।  

हरियाणा में तापमान में गिरावट का प्रमुख कारण शुष्क हवा का प्रवाह है, जो उत्तरी इलाकों से होकर आ रही है। इसकी वजह से दिन के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 30-33℃ और रात का तापमान 15-19℃ के बीच रहेगा।

दिल्ली के मौसम की बात करें तो रविवार को समय साफ रहेगा। सुबह 7.30 बजे तक शहर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा. लेकिन सुबह-शाम आपको आराम महसूस होगा और एसी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, दिन में धूप की वजह से आपको थोड़ी गर्मी महसूस हो सकती है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.