Movie prime

राजस्थान में ठंड की दस्तक के साथ बारिश भी दे रही साथ! मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर जारी की चेतावनी 

मानसून की विदाई के बावजूद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। वहीं, ठंडक का एहसास भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। आइए जानते हैं, आने वाले दिनों में राज्य का मौसम कैसा रहेगा।
 
Rajasthan Weather News

Rajasthan Weather News: मानसून की विदाई के बावजूद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। वहीं, ठंडक का एहसास भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। आइए जानते हैं, आने वाले दिनों में राज्य का मौसम कैसा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और शुष्क मौसम का मिश्रण रहेगा। हालांकि, राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजस्थान में मानसून के बाद ठंडक का दौर शुरू हो चुका है। सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर में तापमान 30 डिग्री से ऊपर रह रहा है। सूर्यास्त के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे लोग ठंड का एहसास करने लगे हैं।

मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर के मध्य से राजस्थान में कड़कड़ाती ठंड शुरू हो जाएगी। यह ठंड पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक हो सकती है और नए रिकॉर्ड भी बना सकती है।

राजस्थान में मौसम की अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। जहां एक ओर मानसून विदा हो चुका है, वहीं दूसरी ओर कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है। ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में इसका असर और तेज हो सकता है।