Movie prime

भजनलाल सरकार एक के बाद एक बंद कर रही अशोक गहलोत की योजनाएं! अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर जताई नाराजगी, जानें क्या कहा? 

राजस्थान में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही कांग्रेस द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं को या तो बंद कर दिया गया है या उनके नाम बदल दिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार के इन फैसलों पर नाराजगी जताई है और इसे जनता के साथ अन्याय करार दिया है। आइए जानते हैं गहलोत ने क्या कहा और भाजपा सरकार पर क्या आरोप लगाए हैं।
 
Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही कांग्रेस द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं को या तो बंद कर दिया गया है या उनके नाम बदल दिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार के इन फैसलों पर नाराजगी जताई है और इसे जनता के साथ अन्याय करार दिया है। आइए जानते हैं गहलोत ने क्या कहा और भाजपा सरकार पर क्या आरोप लगाए हैं।

अशोक गहलोत का कहना है कि भाजपा सरकार ने उनकी कई जनहितकारी योजनाओं को समाप्त कर दिया या उनमें बदलाव कर दिए। इन योजनाओं के बंद होने से जनता को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।  

गहलोत ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में जनता के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की थीं, जो अन्य राज्यों के लिए मिसाल बन सकती थीं। उन्होंने पीएम मोदी को सुझाव दिया कि राजस्थान के लोगों के बीच एक अध्ययन कराया जाए, जिससे पता चल सके कि इन योजनाओं को बंद करने से जनता में कितनी नाराजगी है।

भाजपा के निर्णयों का असर कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर पड़ा है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में राजस्थान में जो योजनाएं लागू थीं, वे जनता को सीधे लाभान्वित कर रही थीं। उन्होंने कांग्रेस की योजनाओं की तुलना करते हुए बताया कि भाजपा सरकार उन पर पुनर्विचार करे और उन्हें वापस लागू करे।