Movie prime

यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण इन इलाकों की कर देगा बल्ले बल्ले 

देशभर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट अब 102.1 किलोमीटर से शुरू होगा, जिससे इस मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं को अत्यधिक लाभ होगा।
 
Expressway

Expressway: देशभर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट अब 102.1 किलोमीटर से शुरू होगा, जिससे इस मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं को अत्यधिक लाभ होगा।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे न केवल वृंदावन आने वाले भक्तों के लिए, बल्कि फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। यह एक्सप्रेसवे NH-44 से जुड़ते हुए 7 किलोमीटर लंबी सड़क को यमुना एक्सप्रेसवे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ेगा।

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के तहत इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यमुना पर 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा, जिसमें यमुना प्राधिकरण का योगदान रहेगा। इसके साथ ही, यमुना पर निर्माणाधीन पुल से एलिवेटेड रोड जुड़ेगा, जो यात्रा को सुविधाजनक बनाएगा।

बांके बिहारी मंदिर आने वाले भक्त अब कम समय में वृंदावन पहुंच सकेंगे। इस मार्ग से फरीदाबाद के लोग भी आसानी से वृंदावन का दर्शन कर सकेंगे। यमुना के किनारे भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की 20 मीटर ऊंची मूर्तियां स्थापित की जाएंगी, जो यात्रियों के आकर्षण का केंद्र होंगी।