Rajasthan Me Aaj Ka Mousam: राजस्थान में इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इस दिन से शुरू हो रहा कंबल रजाई ओढ़ने का सीजन

Rajasthan Weather News: अक्टूबर का महीना राजस्थान में मौसम के नए-नए रंग दिखा रहा है। दिन के समय गर्मी और रात के समय हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने मरुधरा में मौसम के शुष्क रहने और ठंड की शुरुआत की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 19 अक्टूबर तक राजस्थान के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे रात और सुबह के समय ठंडक बढ़ेगी।
शेखावाटी क्षेत्र में गुलाबी सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में गर्मी अभी भी बनी हुई है, लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट आ रही है।
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद से मौसम साफ और शुष्क हो गया है। बारिश की संभावना कम हो चुकी है और तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक ठंड की शुरुआत हो जाएगी।