मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें

MSP Rate Increase: त्योहारी सीजन के मौके पर केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रबी सीजन की 6 प्रमुख फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले से किसानों को उनकी फसल पर बेहतर मूल्य मिलेगा, खासकर सरसों और तिलहन की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई है।
नई MSP दरें
फसल पहले का MSP (₹/क्विंटल) वर्तमान MSP (₹/क्विंटल) बढ़ोतरी (₹)
गेहूं ₹2,275 ₹2,425 ₹150
जौ ₹1,850 ₹1,980 ₹130
चना ₹5,440 ₹5,650 ₹210
मसूर ₹6,425 ₹6,700 ₹275
सरसों ₹5,650 ₹5,950 ₹300
कुसुम ₹5,800 ₹5,940 ₹140
किसानों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है MSP?
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) वह न्यूनतम मूल्य है जो सरकार किसानों को उनकी फसल के लिए देती है, चाहे बाजार में कीमतें गिरें या बढ़ें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसान बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद उनकी फसलों की न्यूनतम कीमत पा सकें। यह नीति किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है और उन्हें नुकसान से बचाती है।
MSP बढ़ोतरी से किसानों को लाभ
सरसों की MSP में ₹300 प्रति क्विंटल की सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है, जिससे किसानों को बेहतर मुनाफा होगा। गेहूं की MSP में ₹150 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है, जो कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों के किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। जौ, चना, मसूर, और कुसुम जैसी फसलों की MSP में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की गई है, जिससे इन फसलों के उत्पादक किसानों को भी लाभ होगा।