Movie prime

हरियाणा न्यूज: क्या टूटने वाला है बीजेपी-जेजेपी गठबंधन? दिग्गज नेता बीरेंद्र सिंह ने डेडलाइन से पहले बताया

 
हरियाणा न्यूज: क्या टूटने वाला है बीजेपी-जेजेपी गठबंधन? दिग्गज नेता बीरेंद्र सिंह ने डेडलाइन से पहले बताया

पूर्व केंद्रीय मंत्री और  भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह के एक बयान से फिर से हरियाणा की सियासत गरमा गई है। उन्होंने कहा है कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ भाजपा का गठबंधन  एक महीने के भीतर टूट जाएगा। इस बारे में दो अक्तूबर को हुई रैली के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा हो चुकी है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल  से मुलाकात की थी

उन्होंने दावा किया कि भाजपा  नेता इस बात पर सहमत है कि जेजेपी के साथ आगामी चुनाव में गठबंधन नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पुराने बयान पर अब भी कायम है।  अगर भाजपा ने जजपा के साथ गठबंधन नहीं तोड़ा तो वह भाजपा में नहीं रहेंगे । इसका एलान उन्होंने दो अक्तूबर को जींद में आयोजित रैली में भी किया था

वहीं, भाजपा के प्रदेश संगठन से जुड़े  एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हरियाणा में जजपा के साथ गठबंधन रहेगा या नहीं, यह  भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय करता है। जींद में बीरेंद्र सिंह ने रैली की थी, उस दौरान  भी उन्होंने एक तरह से इशारा किया था। मगर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कोई प्रतिक्रिया  नहीं दी थी। वह वरिष्ठ नेता हैं। यह उनका विचार हो सकता है। हालांकि बीरेंद्र सिंह  पहले भी भाजपा-जजपा गठबंधन पर सवाल उठाते रहे हैं। पहले भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेता भी गठबंधन पर बयानबाजी करते थे। मगर ढाई महीने पहले दिल्ली  में NDA गठबंधन की मीटिंग में जजपा के शामिल होने के बाद भाजपा के नेताओं ने गठबंधन के सवाल पर बयान देने बंद कर दिया था

WhatsApp Group Join Now