माता बहनों के लिए वरदान साबित हो रही केंद्र सरकार की यह योजना! फटाफट जानें इसके बारे में सबकुछ
Women Scheme: महिलाओं के लिए सुरक्षित और आकर्षक निवेश की तलाश में, केंद्र सरकार ने महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate) स्कीम लॉन्च की है। यह स्कीम महिलाओं को शॉर्ट टर्म में 7.50% सालाना ब्याज के साथ बंपर रिटर्न का मौका देती है। आइए जानते हैं इस स्कीम की खासियत और इसके लाभ।
महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट क्या है?
महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) सरकार द्वारा 2023 में बजट के दौरान लॉन्च की गई एक विशेष स्कीम है। इसका उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और उनके लिए एक सुरक्षित निवेश विकल्प प्रदान करना है।
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की परिपक्वता अवधि 2 वर्ष है। योजना के तहत कोई भी महिला न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2,00,000 रुपये का निवेश कर सकती है। योजना के तहत किसी भी उम्र की महिला खाता खुलवा सकती है. हालाँकि, 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की अपने माता-पिता की देखरेख में इस योजना से खाता निकालने की हकदार है।
MSSC के लाभ
यह स्कीम सरकारी गारंटी के साथ आती है, जो इसे एक सुरक्षित और जोखिम-मुक्त निवेश बनाती है। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट 7.50% की ब्याज दर प्रदान करता है, जो कई अन्य निवेश विकल्पों से बेहतर है।
यदि खाताधारक को अचानक पैसों की जरूरत हो, तो वह एक साल बाद अपनी जमा राशि का 40% तक विड्रोल कर सकती है। छोटी बचत से लेकर बड़ी जमा राशि तक, महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार निवेश कर सकती हैं। खाताधारक की मृत्यु की स्थिति में, नॉमिनी स्कीम की राशि क्लेम कर सकता है।
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
आधार कार्ड
पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
कहां खोल सकते हैं खाता?
पोस्ट ऑफिस
अधिकृत सरकारी और निजी बैंक
प्रक्रिया
MSSC का फॉर्म भरें।
डॉक्यूमेंट्स के साथ KYC प्रक्रिया पूरी करें।
न्यूनतम ₹1,000 की जमा राशि के साथ खाता खोलें।
MSSC पर जुर्माना और ब्याज में कटौती
यदि खाताधारक मेच्योरिटी से पहले खाता बंद करता है, तो ब्याज दर घटकर 5.50% हो जाएगी। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate) महिलाओं के लिए एक अनोखी और लाभकारी स्कीम है। यह सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा रिटर्न देने का वादा करती है।