Movie prime

यात्रियों को राहत: वंदे भारत से तीन घंटे में पूरा होगा अमृतसर से अंबाला कैंट का सफर, पीएम करेंगे उद्घाटन

अमृतसर और पुरानी दिल्ली को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोच होंगे। कटरा और नई दिल्ली को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होंगे। दोनों वंदे भारत 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा पूरी करेंगी.
 
यात्रियों को राहत: वंदे भारत से तीन घंटे में पूरा होगा अमृतसर से अंबाला कैंट का सफर, पीएम करेंगे उद्घाटन

अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रियों के समय की बचत होगी।  पहले शताब्दी एक्सप्रेस अमृतसर से अंबाला कैंट तक पहुंचने में 3.40 घंटे का समय  लेती थी, अब वो सफर तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। वहीं दिल्ली तक पहुंचने में लगभग छह घंटे लगते हैं जोकि अब साढ़े पांच घंटे में पूरा हो जाएगा। इसका आरंभ  शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे


इस मौके पर अंबाला कैंट  स्टेशन पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सहित राज्यसभा सदस्य  कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कटरा से नई दिल्ली के बीच भी वंदे  भारत का संचालन किया जाएगा। दोनों वंदे भारत 130 किमी प्रतिघंटे की गति से सफर  पूरा करेंगी। इसे लेकर संभावित समय सारिणी भी रेलवे ने जारी कर दी है। हालांकि ट्रायल रन के दौरान अमृतसर-पुरानी दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर दो से 2.30  के बीच में अंबाला कैंट पहुंचेगी। वहीं कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत के स्टेशन पर पहुंचने  का समय पांच से 5.30 बीच होगा। अभी दोनों ट्रेनों के संचालन की तारीख घोषित नहीं की गई है


अमृतसर में आठ तो कटरा वंदे भारत में लगेंगे 16 कोच
अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोच लगे होंगे। वहीं कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होंगे। अमृतसर वंदे भारत में 530 और कटरा वंदे भारत में 1128 सीटें हैं। अभी किराये की जानकारी नहीं दी गई है


अधिकारी के अनुसार
दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का ट्रायल रन शनिवार को किया जाएगा। देश में छह वंदे भारत सहित दो अमृत भारत ट्रेनों को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन दो नई वंदे भारत के संचालन से अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या चार हो जाएगी। मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला

WhatsApp Group Join Now