Movie prime

Mahashivratri 2024: क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्री? जानें इससे जुड़ा इतिहास

इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को है
 
क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्री?

Mahashivratri 2024: हर महीने में शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इसे महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है                            

Mahashivratri 2024: इस दिन मनाई जाएगी महा शिवरात्रि, अभी नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च को है। इस अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। शायद कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर किस वजह से महाशिवरात्रि के त्योहार को मनाया जाता है। अगर आपको भी इसके बारे में जानकारी नहीं है, तो आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि                                

Maha Shivratri 2024: शिवरात्रि के दिन दोपहर 12 बजे करें ये काम, होगा आर्थिक लाभ


ये है वजह
पौराणिक कथा के अनुसार, देवों के देव महादेव और मां पार्वती का विवाह फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को हुआ था। इसी वजह से हर साल फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस विशेष अवसर पर शिव भक्त भगवान शिव की बारात निकालते हैं। साथ ही भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही व्रत करते हैं।मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से साधक को वैवाहिक जीवन से संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है                                      

Weather in Haryana: बारिश के साथ 11 दिन में तीसरी बार गिरे ओले, फसल खराब होने की आशंका से किसान चिंतित


महाशिवरात्रि 2024 डेट और शुभ मुहूर्त 
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 08 मार्च को रात्रि में 09 बजकर 57 मिनट से होगा और जिसका समापन अगले दिन यानी 09 मार्च को शाम को 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में 08 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा

WhatsApp Group Join Now