Movie prime

Holi 2024: होली पर पति-पत्नी एक साथ करें ये उपाय, फिर कभी नहीं होगी लड़ाई

आप सभी जानते ही हैं कि शादियों का सीजन चल रहा है. अब शादी के बाद सभी जोड़ों की यह पहली होली होगी. आज हम आपके लिए ज्योतिष शास्त्र में होली से जुड़े कुछ खास उपाय लेकर आए हैं। कहा जाता है कि इन सभी उपायों को करने से शादी में कभी कोई परेशानी नहीं आती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में
 
HOLI

INDIA SUPER NEWS HOLI 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च को होगा और होली का त्योहार 24 मार्च को मनाया जाएगा होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है।

इसलिए यह त्यौहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आपकी शादी 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में हुई है और शादी के बाद यह आपकी पहली होली है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ज्योतिष शास्त्र में होली से जुड़े कुछ खास उपाय बताए गए हैं।

कहा जाता है कि इन उपायों को करने से नई शादी में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में अगर आपकी शादी में कोई परेशानी आ रही है या नई शादी हुई है तो होली के दिन पति-पत्नी मिलकर कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आने के साथ-साथ घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

अबीर से करें ये उपाय

होली के दिन पति-पत्नी को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। उनके चरणों में अबीर और गुलाल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इस गुलाल को जीवनसाथी को लगाना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

इसके अलावा होली के दिन गाय को गुड़ की रोटी के साथ हरा चारा खिलाएं और पैरों पर गुलाल लगाकर 7 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय गौ माता को अपने मन की इच्छा बताएं। उनका आशीर्वाद आपके जीवनसाथी के बीच प्यार को मजबूत करेगा और धन संबंधी समस्याओं का अंत करेगा।

होलिका दहन के दिन करें ये उपाय

अगर आप लंबे समय से परेशान हैं तो होलिका दहन के दिन पति-पत्नी को अपने माथे पर हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। इसके बाद होलिका की 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

इसके अलावा होली के दिन पति-पत्नी को अशोक के दो पत्ते लेकर उस पर गुलाल से स्वस्तिक बनाना चाहिए। और एक दूसरे का नाम लिखना चाहिए. अशोक की पत्तियां इच्छित देवता के चरणों में अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से रिश्ते मधुर बने रहते हैं

WhatsApp Group Join Now