Movie prime

Haryana News:  हरियाणा के सिरसा जिले में भारी बारिश और ओलावृष्टि, किसानों की फसलों को भारी नुकसान, जानें अन्य जिलों का हाल

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 24 घंटों में हरियाणा राज्य के सिरसा और फतेहाबाद जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
 
हरियाणा के सिरसा जिले में भारी बारिश और ओलावृष्टि, किसानों की फसलों को भारी नुकसान, जानें अन्य जिलों का हाल

India Super News Sirsa: हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले के चोपड़ा क्षेत्र के गांव खेड़ी, गुसाईयाना, कुम्हारिया आदि में मौसम में बदलाव के चलते भारी बारिश के साथ ओलावष्टि हुई है
 किसानों की फसलें पूरी तरह से तहस नहस हो गई है बता दे की हरियाणा के सिरसा जिले  के राजस्थान सीमावर्ती इलाके में बारिश का रोधर रूप देखने को मिला                      

Sirsa
सिरसा फतेहाबाद जिले के साथ-साथ प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी अगले 24 घंटे में मौसम बदलने के साथ बारिश होने की संभावना है
हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज दिनभर बादल छाए रहे। वही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले व फतेहाबाद जिले में अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश हो सकती है                        

Sirsa
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर से  तीन मार्च तक रहेगा । इस दौरान अधिकांश जिलों में बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। हरियाणा के साथ-साथ पंजाब व राजस्थान प्रदेश में बारिश के साथ-साथ लगभग 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने के आसार भी है                              


मौसम में हुए इस परिवर्तन के कारण हरियाणा प्रदेश में दिन और रात के तापमान में भी गिरावट ‌दर्ज की जा सकती है। हरियाणा प्रदेश में विपरीत दिशाओं से आने वाली हवाओं के आपस में टकराने से मौसम में बार- बार बदलाव और बादल  देखे जा रहे हैं                          


जींद हिसार व भिवानी जिले में भी बदलेगा मौसम
हरियाणा प्रदेश के जींद, हिसार व भिवानी जिले में भी  2 मार्च से मौसम बदलने के आसार लगाए जा रहे हैं। इस दौरान इन जिलों में बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। हिसार में दिनभर बादल छाए रहने की आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते इस क्षेत्र में तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है                                  


वही अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण बारिश होने की संभावना से किसानों के चहरों पर खुशी लौट आई है। इन दिनों अगर बारिश होती है तो किसानों की गेहूं और सरसों की फसलों में काफी फायदा होगा।

WhatsApp Group Join Now