Movie prime

Haryana weather: 11 दिन बाद खिली धूप, प्रदेश में बेहद ठंडे दिनों की संभावना, 13 और 14 जनवरी को छाए रह सकते हैं बादल

 
आज का मौसम कैसा रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों ने 13 और 14 तारीख को हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है. बुधवार को राज्य में 11 दिनों के बाद धूप निकली. धूप निकलने के बाद लोगों को राहत महसूस हो रही है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक बेहद ठंडा दिन रहेगा. बुधवार को तापमान में गिरावट के चलते फतेहाबाद का एडब्ल्यूएस न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पर पहुंच गया।

INDIA SUPER NEWS

प्रदेश में बुधवार को 11 दिन बाद धूप खिली और दोपहर को धूप खिलने के बाद लोगों को राहत मिली है। धूप खिलने के बावजूद अभी आने वाले दिनों में सीवियर कोल्ड डे की संभावना व्यक्त की है। बुधवार को तापमान में गिरावट के चलते फतेहाबाद के एडब्ल्यूएस के न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री तक पहुंच गया             


वहीं मौसम विज्ञानियों ने 13 व 14 को हलके बादल छाने की संभावना व्यक्त की है। इस ठंड का असर पशुओं पर साफ देखने को मिल रहा है। हिसार के चंडीगढ़ रोड स्थित सरसौद गांव में ठंड के चलते करीब 80 पशुओं की मौत हो चुकी है। इसमें कटड़ा-कटड़ी ज्यादा है          


बुधवार को ऐसा रहा मौसम
पूवाई हवाएं चलने और मौसम में नमी चलते धुंध नहीं होने और बादलवाई के चलते पिछले नौ दिन से धूप नहीं निकली थी। सालों बाद ऐसा मौसम होने पर लोग ठंड से परेशान थे। मगर बुधवार को दोपहर को धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। शाम को शीत लहर चलने से दोबारा से ठंड बढ़ गई               


प्रदेश में सीवियर कोल्ड डे की संभावना 
वहीं प्रदेश में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे रहने की संभावना व्यक्त की है। इससे कोहरा छा सकता है। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव के चलते शीत लहर चलने और ठंड बढ़ने के चलते पशु उसको सहन नहीं कर पा रहे हैं
इससे सरसौद गांव में पिछले कई दिनों में मौत हुई। पशुपालन विभाग के वेटनरी डाक्टर ठंड का प्रकोप मानते हुए इलाज करने में लगे है। पशु पालकों को भी समझाया जा रहा है           


हलके बादल छाने की संभावना
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 15 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 13 व 14 जनवरी को हल्के बादल भी संभावित है           


इस दौरान हल्की गति से उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने की संभावना है

WhatsApp Group Join Now