Movie prime

हरियाणा मौसम: करनाल में दिन और महेंद्रगढ़ में रात रही सबसे ठंडी, पारा 8 डिग्री तक गिरा, चार दिन तक राहत नहीं

हरियाणा में कड़ाके की ठंड बरकरार है. मौसम सेवा ने 3 जनवरी को पीला अलर्ट जारी किया। पहाड़ों पर बर्फीली हवाएं राज्य में ठंड बढ़ाएंगी. चार दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है
 
हरियाणा मौसम: पारा 8 डिग्री तक गिरा, चार दिन तक राहत नहीं

India Super News HISAR

हरियाणा में सर्दी का सितम जारी है. मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे गिर गया. वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया. प्रदेश के सभी जिलों में दिन का तापमान 14 डिग्री और रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है. लगातार चौथे दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में सूरज के दर्शन नहीं हुए


हिसार, फतेहाबाद व करनाल  में 'सीवियर कोल्ड डे' रिकॉर्ड किया गया। इन तीनाें जिलों में पारा सबसे ज्यादा गिरा।  वहीं, अंबाला और रोहतक में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। करनाल सबसे ठंडा दिन  रहा। यहां दिन का तापमान 9.1 डिग्री रहा। वहीं, महेंद्रगढ़ की रात 6.5 डिग्री पारे के  साथ सबसे ठंडी रही


मौसम विभाग के मुताबिक अभी चार  दिन और राहत की उम्मीद नहीं है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चलेंगी। इससे दिन में  ठिठुरन और ज्यादा महसूस की जाएगी। तीन जनवरी को भी हरियाणा में कुछ स्थानों  में सीवियर कोल्ड डे का पूर्वानुमान है। हालांकि धुंध से थोड़ी राहत मिल सकती  है। मौसम विभाग ने तीन जनवरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।


   कहां कितना रहा तापमान

  1. शहर    अधिकतम    न्यूनतम
  2. करनाल    9.1           6.7
  3. अंबाला   11.8          8.3
  4. हिसार   10.5           7.2
  5. जींद     10.0            7.9
  6. पानीपत   12.7        8.5
  7. रेवाड़ी    12.3          6.5
  8. सिरसा    13.2         9.2
  9. कुरुक्षेत्र    10.4        8.2
  10. पंचकूला    13.7       9.1
WhatsApp Group Join Now