Movie prime

Haryana News : बायोमेट्रिक अटेंडेंस में लापरवाही, 69 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस, 24 को चार्जशीट और 26 को चेतावनी

INDIA SUPER NEWS 
 
Haryana News : बायोमेट्रिक अटेंडेंस में लापरवाही, 69 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस, 24 को चार्जशीट और 26 को चेतावनी
हरियाणा सहकारिता विभाग बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त हो गया है। विभाग के रजिस्ट्रार का कहना है कि कई कर्मचारी देर से कार्यालय आए और जल्दी चले गए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले बचेंगे नहीं।

हरियाणा सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार ने बायोमेट्रिक उपस्थिति पंजीकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की है। विभाग के कुल 69 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि 24 अधिकारियों को आरोपित किया गया है                     


विभाग के रजिस्ट्रार राजेश जोगपाल ने बताया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का 15 अप्रैल से लेकर जनवरी 2024 तक  अध्ययन करवाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करवाई। जांच के उपरांत पता लगा कि कई अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक  से नहीं लगा रहे थे। इनमें से 10 अधिकारियों को नियम 4 (B) के तहत कड़ी सजा  14 कर्मचारियों को नियम 4 (A के तहत चार्जशीट और 19 संविदा कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 26 कर्मचारियों को चेतावनी दी गई                  


प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों में  आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू की गई थी। कोविड-19 महामारी के कारण इसे रोक दिया गया था। हालांकि, 15 अप्रैल 2023 को फिर से बायोमेट्रिक उपस्थिति शुरू की गई थी लेकिन कई कर्मचारी कार्यालय में देर से आ रहे थे और जल्दी  जा रहे थे। रजिस्ट्रार ने चेताया कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

WhatsApp Group Join Now