Movie prime

Haryana News: गृह मंत्री अनिल विज ने आशा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का दिलाया विश्वास यूनियन पदाधिकारियों ने की मुलाकात

 
Haryana News: गृह मंत्री अनिल विज ने आशा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का दिलाया विश्वास यूनियन पदाधिकारियों ने की मुलाकात

पिछले कई दिनों से आशा वर्कर हड़ताल पर चल रही है। बुधवार को आशा वर्कर यूनियन पदाधिकारियों ने मांगों पर वार्ता के लिए घर एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से उसके आवास पर मुलाकात की। यूनियन ने बताया कि मंत्री अनिल विज ने मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का विश्वास दिलाया है। यूनियन पदाधिकारियों ने अनिल विज को बताया कि 8 अगस्त से प्रदेश भर में आशा वर्कर की हड़ताल जारी है।

वर्ष 2018 से आशा वर्कर्स के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कार्य तीन गुना बढ़ा दिए गए हैं और महंगाई दुगनी बढ़ गई है। क्रोना महामारी में आशा वर्कर्स ने प्रदेश की जनता की सेवा अपनी जान जोखिम में डालकर की लगातार बढ़ते काम के दबाव बढ़ती, महंगाई और सरकार अनदेखी से परेशान होकर मजबूरन प्रदेश की 20 हजार आशा वर्कर को हड़ताल पर बैठने का फैसला करना पड़ा।

स्वास्थ्य मंत्री ने आशा वर्कर यूनियन के डेलिगेशन को आश्वासन दिया है कि स्वास्थ्य विभाग के नियमित कर्मचारियों की और आशा वर्कर की मांगों पर उच्च अधिकारियों के साथ जल्द वार्ता की जाएगी और मांगों को उचित समाधान किया जाएगा। यूनियन अधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त को विधानसभा प्रदर्शन करने जा रही यमुनानगर जिले की आशा वर्गों को पुलिस ने रोका।

आशा वर्करों के बैग चेक करते हुए पानी की बोतल ले गई। उसके चलते यमुनानगर की आशा पारुल की रास्ते में ही तबीयत बिगड़ गई और मंगलवार देर शाम उनकी मौत हो गई। यूनियन मांग करती है कि वर्कर के आश्रितों को ₹10 लाख मुआवजा दिया जाए। आशा वर्कर यूनियन हरियाणा राज्य कमेटी के निर्णय के अनुसार 11 सितंबर तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।

इन पदाधिकारियों में आशा वर्कर यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता उप प्रधान प्रवेश कमलेश जी, मेरा सुधा, सुदेश नीलम और अंबाला जिला किस जीव सरबजीत , बलजिंदर कौर शामिल रही

WhatsApp Group Join Now