Movie prime

Haryana Good news: इन जिलों में चार रूटों पर बस सेवा का विस्तार, हर दिन 500 यात्रियों को मिलेगी राहत

INDIA SUPER NEWS 
 
इन जिलों में चार रूटों पर बस सेवा का विस्तार

परिवहन विभाग ने जिले के चार रूटों पर बस सेवाओं का विस्तार किया है। इससे रोजाना करीब 500 यात्रियों को राहत मिली है। डिपो अधिकारियों ने दादरी-लोहारू, दादरी-सतनाली, बाढड़ा-भिवानी और दादरी-उन रूट पर बस सेवाओं का विस्तार किया है। वहाँ लगभग 15 हैं

परिवहन विभाग ने जिले के चार रूटों  की बस सेवाओं में विस्तार किया है। इससे दैनिक करीब 500 यात्रियों को राहत  मिली है। डिपो अधिकारियों की ओर से दादरी-लोहारू, दादरी-सतनाली, बाढड़ा -भिवानी और दादरी-उण रूट पर बस सेवाओं का विस्तार किया गया है। इससे करीब  15 गांवों के यात्रियों को फायदा होगा, जिनमें कादमा जैसे बड़े गांव शामिल हैं                         


अधिकारियों के अनुसार रानीला तक  जाने वाली बस के रूट का विस्तार उण तक किया गया। पहले शाम 5:15 बजे  दादरी से रानीला तक बस जाती थी। रानीला में रात्रि ठहराव कर सुबह वापस दादरी  के लिए बस रानीला से ही चलती थी। इस बस का अंतिम स्टॉप उण किया गया है।  बस सुबह 7:15 बजे उण से ही रवाना होगी। दादरी से लोहारू रूट पर भी बस सेवा  बढ़ाई गई है। दादरी से लोहारू के लिए बस सांय 6.50 पर चलेगी जो वाया कादमा,  सतनाली होते हुए लोहारू तक जाएगी                             


दादरी-सतनाली रूट पर भी डिपो अधिकारियों  ने बस सेवा शुरू की है। बस दादरी बस स्टैंड से दोपहर 2.50 बजे रवाना होगी। इस  बस सेवा से पांच गांवों को फायदा होगा। इसके अलावा बाढड़ा-भिवानी रूट पर भी  दादरी डिपो की एक बस का संचालन शुरू किया गया है। ये बस बाढड़ा बस  स्टैंड से चलेगी जो हड़ौदा व सारंगपुर गांव को भी कवर करेगी। रोडवेज  अधिकारियों का कहना है कि चार रूटों पर बस सेवा बेहतर हुई है और इससे 500 दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now